भारत-पाक तनाव के बीच साइबर सुरक्षा अलर्ट, स्टेट साइबर सेल ने जारी की चेतावनी…

Parivesh

भोपाल। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच साइबर हमलों का खतरा भी तेजी से बढ़ गया है। इसे लेकर स्टेट साइबर सेल ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि किसी भी संदिग्ध लिंक, ईमेल या अज्ञात फाइल को खोलने से पहले पूरी जांच कर लें। दुश्मन ताकतें फिशिंग, मालवेयर और वायरस के जरिए संवेदनशील जानकारियों तक पहुंच बनाने की कोशिश कर सकती हैं। खास तौर पर सरकारी कर्मचारियों, पत्रकारों और सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मोबाइल एप, सोशल मीडिया और ईमेल के जरिए भी साइबर हमला किया जा सकता है। साइबर सेल ने लोगों से कहा है कि किसी भी लिंक को क्लिक करने से पहले उसका स्रोत जरूर जांचें और साइबर सुरक्षा से जुड़ी गाइडलाइन्स का पालन करें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *