Chhattisgarh News : जल संसाधन सब-इंजीनियर भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित….

Parivesh
Chhattisgarh News

Chhattisgarh News : रायपुर। जल संसाधन विभाग सब-इंजीनियर भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। व्यापमं ने परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। यह परीक्षा 20 जुलाई को आयोजित हुई थी, जिसमें सिविल और इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल दोनों ही शाखाओं के उम्मीदवार शामिल हुए थे। सिविल वर्ग में टॉपर ने 100 में से 80.250 अंक हासिल किए, वहीं इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल शाखा के टॉपर को 83 अंक प्राप्त हुए हैं।

Chhattisgarh News : परीक्षा में इस बार भी सवालों को लेकर विवाद सामने आया। व्यापमं ने 3 प्रश्न विलोपित कर दिए, जबकि एक प्रश्न के एक से अधिक उत्तर मान्य माने गए। इससे पहले ADEO भर्ती परीक्षा में 12 प्रश्न हटाए जाने पर अभ्यर्थियों ने कड़ा विरोध जताया था।

जल संसाधन विभाग में यह भर्ती 105 सिविल और 16 इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल सब-इंजीनियर पदों के लिए की जा रही है। सिविल की परीक्षा में 11,121 परीक्षार्थी बैठे थे, जबकि इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल में 4,694 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। दोनों ही वर्गों की प्राप्तांक सहित कंबाइंड मेरिट लिस्ट व्यापमं की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *