Thursday, May 14, 2026
28.1 C
Raipur

CG NEWS : कलेक्टर ने माकड़ी क्षेत्र के विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण, डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का लिया जायजा

CG NEWS : रोशन सेन/ मकड़ी : कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने आज माकड़ी विकासखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों का दौरा कर शिक्षा स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानी। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत अमरावती में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के तहत बैंक सखी के रूप में कार्य कर रही स्व सहायता समूह की दीदी सोनादाई नाग से उनके कार्यों और ग्रामीणों को उपलब्ध करा रही बैंकिंग सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

CG NEWS : उन्होंने बताया कि वे पांच गांवों में एक एक दिन में विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित वित्तीय लेन देन का कार्य करती हैं, जिससे ग्रामीणों को अपनी राशि निकालने में बहुत सहूलियत मिल रही है। इस दौरान कलेक्टर ने स्व सहायता समूह की महिलाओं और लखपति दीदियों से चर्चा करते हुए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उनकी आय में और बढ़ोत्तरी हेतु निरन्तर प्रयास करने हेतु प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने शासन की स्पॉन्सरशिप छात्रवृति योजना से जरूरतमंद बच्चे को लाभ दिलाने और सुरक्षा बीमा योजना की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने ग्राम पंचायत में संचालित पोस्ट ऑफिस का निरीक्षण किया और कार्यों के बारे में जानकारी ली।

CG NEWS : उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं से भी रूबरू हुए। शासकीय प्राथमिक शाला का निरीक्षण करते हुए बच्चों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि विद्यालयों में प्राथमिक शिक्षा बच्चों को अच्छे से दी जाएगी तभी वे आगे की पढ़ाई बेहतर ढंग से कर पाएंगे। ग्राम अमरावती में जल जीवन मिशन के तहत नल जल योजना के कार्यों का जायजा लिया और शेष कार्याेें को गुणवत्ता के साथ पूरो करते हुए गांव के सभी घरों में सुचारू रूप से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्देशित किया। उन्होंने अमरावती और बीजापुर में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निर्देशित किया कि बच्चों को साफ सफाई की आदतें और अनुशासन सिखाएं।

CG NEWS : कलेक्टर ने अमरावती के बालक आश्रम छात्रावास का भी निरीक्षण किया और आवासीय भवन में सीपेज को ठीक कराने और नये चादर की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया। साथ ही परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने उचित मूल्य की दुकान का भी निरीक्षण किया और ग्रामीणों से राशन वितरण की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने दुकानों में खाद्य सामग्रियों के भंडारण में साफसफाई का ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा सहकारी समिति में एग्रीस्टैक पोर्टल में किसानों के पंजीयन के प्रगति की भी जानकारी प्राप्त की।

 

CG NEWS : कलेक्टर ने अपने निरीक्षण के क्रम में ग्राम अनंतपुर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेक्टरवार प्रसव के संख्या एवं हाई रिस्क वाले गर्भवती महिलाओं की जानकारी ली और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे का भी जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम श्री अजय उरांव, सीएमएचओ डॉ. आर.के. चतुर्वेदी, डीईओ श्रीमती भारती प्रधान, सहायक आयुक्त श्री कृपेन्द्र तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share The News

Latest YouTube Videos

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews  IndiaNews

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews IndiaNews

PM Modi :  PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

PM Modi : PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

Latest YouTube Shorts

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

पुलिस पर ही लूट के आरोप!  पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

पुलिस पर ही लूट के आरोप! पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

पेपर लीक के खिलाफ NSUI का हल्लाबोल, कॉलेज गेट बना प्रदर्शन स्थल

neet-paper-leak-protest: NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली...

Related Articles

Popular Categories