Saturday, August 22, 2026
Home Madhya Pradesh Ujjain News : बैंक में 5 करोड़ की चोरी का खुलासा….

Ujjain News : बैंक में 5 करोड़ की चोरी का खुलासा….

Ujjain News
Ujjain News

Ujjain News : उज्जैन, मध्य प्रदेश: उज्जैन पुलिस ने 5 करोड़ रुपये की चोरी का सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में एक हिंदू युवक ने धर्मांतरण कर मुस्लिम नाम रखा और अपने चार साथियों के साथ मिलकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की महानंदा नगर शाखा में सेंध लगाई। पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर इस बड़ी वारदात का पर्दाफाश किया।

Ujjain News : चोरी का तरीका और पुलिस की जांच

पुलिस को बैंक में चोरी की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे एसपी प्रदीप शर्मा, साइबर टीम, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। हैरान करने वाली बात यह थी कि बैंक के सभी ताले चाबी से खोले गए थे, कोई तोड़फोड़ नहीं की गई थी। इससे पुलिस का शक गहराया कि वारदात में बैंक का कोई कर्मचारी शामिल है।

जांच के दौरान, पुलिस ने बैंक के आउटसोर्स कर्मचारी जय भावसार से पूछताछ की। शुरुआत में तो जय ने टालमटोल की, लेकिन सख्ती बरतने पर उसने सारा राज उगल दिया। जय ने बताया कि उसने धर्मांतरण कर अपना नाम जीशान रख लिया है। उसने अपने चार अन्य साथी साहिल, अब्दुल्ला, अरबाज और कोहिनूर के साथ मिलकर चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया था।

धर्मांतरण और चोरी का नया एंगल

आरोपियों ने रात 2:30 बजे बैंक में घुसकर सिर्फ 35 मिनट में 4 किलो 700 ग्राम सोना और 8 लाख रुपये नकद चुरा लिए। वारदात में कोई ताला नहीं तोड़ा गया क्योंकि जय (जीशान) के पास बैंक की चाबियां थीं। पुलिस के मुताबिक, जय ने छह महीने पहले यूट्यूब से वीडियो देखकर धर्मांतरण किया था और वह ऐसे लोगों के संपर्क में भी था जो धर्मांतरण करवाते हैं। वह कलमा और नमाज भी पढ़ता था।

पुलिस अब इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि कहीं यह चोरी और डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देने का जिहादी संगठनों का कोई नया तरीका तो नहीं है। आरोपियों ने चोरी के बाद नेपाल भागने की योजना बना ली थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस त्वरित कार्रवाई के लिए एडीजी ने पुलिस टीम को 30,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here