Singrauli News : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 12 वर्षीय मासूम की मौत, घर में पसरा मातम…

Parivesh
Singrauli News

Singrauli News : सिंगरौली। जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के भकुआर गांव में सोमवार शाम आसमान से आई आफत ने एक मासूम की जान ले ली। करीब 6 बजे के आसपास अपने दोस्तों के साथ बारिश में खेल रहा 12 वर्षीय बच्चा अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया।

Singrauli News : जानकारी के मुताबिक, बारिश तेज होने पर पांच-छह बच्चे पास के एक कच्चे छतदार ढांचे के नीचे जाकर खड़े हो गए। इसी दौरान तेज गर्जन के साथ बिजली गिरी और मासूम उसकी चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत की। फिलहाल मामले की जांच जारी है। इस दर्दनाक हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजन सदमे में हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *