Gwalior News : बारिश में भरभराकर गिरा स्कूल, बड़ा हादसा टला…

Gwalior News : ग्वालियर। देर रात हुई तेज बारिश के कारण चकरामपुर शासकीय प्राथमिक विद्यालय की जर्जर इमारत ढह गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त स्कूल में बच्चे मौजूद नहीं थे, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। यह स्कूल नगर निगम के वार्ड क्रमांक 62 में स्थित है।

Gwalior News : ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल की बिल्डिंग पिछले एक साल से क्षतिग्रस्त थी और कई बार शिकायत करने के बावजूद शिक्षा विभाग ने इसकी मरम्मत नहीं कराई। ग्रामीणों का कहना है कि एक साल पहले भी इसी स्कूल में एक छोटा हादसा हुआ था, लेकिन अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। इस लापरवाही से नाराज ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बात की। उन्होंने प्रशासन और शिक्षा विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई। फिलहाल, कोई जनहानि नहीं हुई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories