Sarkari Naukari : रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में वार्ड ब्वॉय और वार्ड आया के कुल 100 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भर्ती संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ के तहत होगी और इसके लिए व्यापमं (Vyapam) द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
Sarkari Naukari : वार्ड ब्वॉय के लिए 50 पद हैं, जिनके लिए केवल पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। वहीं, वार्ड आया के 50 पद केवल महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। दोनों पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास रखी गई है।
आवेदन ऑनलाइन ही किए जा सकते हैं और इसके लिए अंतिम तारीख 24 सितंबर शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। परीक्षा 12 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
भर्ती की यह प्रक्रिया राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी बिलासपुर, कांकेर, कोंडागांव, सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया और जशपुर के लिए है। इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत जानकारी और आवेदन व्यापमं की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
यह भर्ती राज्य स्वास्थ्य सेवाओं में शामिल होने का सुनहरा अवसर है, जिसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के आवेदन आने का अनुमान है।













