Singrauli News : ईओडब्ल्यू और जीएसटी की संयुक्त कार्रवाई, कोल ट्रांसपोर्टर्स व फर्मों पर एक साथ छापेमारी, अचानक हुई इस कार्रवाई से जिलेभर में अफरा-तफरी

0
109
Singrauli News
Singrauli News

Singrauli News : सिंगरौली : सिंगरौली जिले में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) और जीएसटी रीवा की संयुक्त टीम ने जिले के कई हिस्सों में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति और जीएसटी अनियमितताओं की शिकायतों के बाद की गई है जानकारी के अनुसार टीम ने कॉलेज मोड़ सहित विभिन्न स्थानों पर कई बड़ी फर्मों के कार्यालयों पर छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से जिलेभर में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि छापेमारी की खबर मिलते ही कई संचालक दफ्तर छोड़कर फरार हो गए।

 

Singrauli News : यह कार्रवाई रीवा ईओडब्ल्यू एसपी के नेतृत्व में की जा रही है। छापेमारी की जद में ए.के टैक्स एंड एसोसिएट के संचालक अनिल कुमार शाह की फर्म भी आई है। देर शाम तक यह अभियान जारी है पूरी कार्रवाई को गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया ताकि किसी को इसकी पूर्व जानकारी न मिल सके। वहीं, प्रशासनिक स्तर पर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here