HomeMadhya PradeshJabalpur News : फ्लाई ओवर का निरीक्षण करने पहुंचे राकेश सिंह, गंदगी...

Jabalpur News : फ्लाई ओवर का निरीक्षण करने पहुंचे राकेश सिंह, गंदगी और रील बनाने पर अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

जबलपुर: लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने शहर के सबसे बड़े फ्लाई ओवर का सोमवार को निरीक्षण किया। महापौर और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहुंचे मंत्री ने फ्लाई ओवर पर फैली गंदगी और रील बनाने वालों की गतिविधियों का जायजा लिया।

Read News : Mahanubhava Sect Conference : नितिन गडकरी का जोरदार संदेश – धर्म-काज से नेताओं को दूर रखें, राजनीति में शॉर्टकट मंजिल अधूरी कर देता है

मंत्री ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि फ्लाई ओवर पर गंदगी और अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रील बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और फ्लाई ओवर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री ने बताया कि फ्लाई ओवर में हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे, ताकि यातायात सुचारू और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Read News : MP News : खुटार चौकी के संरक्षण में अवैध रेत कारोबार, तेज ट्रैक्टर ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मारी, गंभीर रूप से घायल

बाइट में मंत्री राकेश सिंह ने कहा, “हमारा उद्देश्य फ्लाई ओवर को सुरक्षित और साफ-सुथरा बनाना है। कोई भी गंदगी फैलाने या नियम तोड़ने वाला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

इस पहल से शहरवासियों को उम्मीद है कि फ्लाई ओवर पर यात्रियों की सुरक्षा और सफाई में सुधार होगा और यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here