Indore Breaking : इंदौर | इंदौर में लगातार हो रही बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी है। खासकर सुपर कॉरिडोर इलाके में पानी निकासी की सही व्यवस्था न होने से हालात बिगड़ गए हैं। करीब 4 से 5 किलोमीटर लंबे हिस्से में सड़कें पानी से लबालब भर गईं और तालाब का रूप ले लिया।
Indore Breaking : पानी के बीच फंसे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई गाड़ियां बीच रास्ते पर ही बंद हो गईं जिससे लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश की हर सीजन में यही हाल रहता है, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है।
नगर निगम और प्रशासन की लापरवाही पर लोगों का गुस्सा भी फूट रहा है। फिलहाल यातायात पुलिस मौके पर मौजूद है और गाड़ियों को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है।













