Wednesday, May 20, 2026
31.1 C
Raipur

Jabalpur News : हैरान करने वाली चोरी : स्कूल फीस बचाने के लिए मौसी-भांजे ने तोड़ा SBI एटीएम….

Jabalpur News : जबलपुर | जबलपुर के संजीवनी नगर स्थित एसबीआई शाखा में एटीएम तोड़फोड़ और चोरी के प्रयास का खुलासा हो गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में कक्षा 11वीं का एक नाबालिग और उसकी मौसी भारती मेहरा शामिल है। महिला अपनी बहन के घर आई थी, जहां उसे पता चला कि भांजे की स्कूल फीस जमा नहीं हुई है और उसका नाम कट सकता है। इसी चिंता में उसने भांजे के साथ एटीएम तोड़कर पैसे निकालने की योजना बनाई।

Jabalpur News : 29-30 अगस्त की मध्यरात्रि दोनों ने एटीएम में घुसकर रुपये निकालने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। पकड़े जाने से बचने के लिए तीन सीसीटीवी कैमरे भी तोड़कर ले गए। संजीवनी नगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तलाशी के आधार पर महिला व नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन साक्ष्य दिखाने पर उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

सलासर बालाजी धाम में भक्ति का सैलाब, प्रभात आरती में गूंजा “जय श्री बालाजी”

राजस्थान के चूरू जिले स्थित प्रसिद्ध सलासर बालाजी धाम...

Related Articles

Popular Categories