Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Ganesha on wheels : शिवजी पार्क सड्डू पहुंचा NishaaneBaz गणेशा ऑन व्हील...

Ganesha on wheels : शिवजी पार्क सड्डू पहुंचा NishaaneBaz गणेशा ऑन व्हील का कारवां…..

0
154
Ganesha on wheels
Ganesha on wheels

Ganesha on wheels : रायपुर। गणेश उत्सव 2025 इस बार राजधानीवासियों के लिए बेहद खास बन गया है। निशानेबाज़ न्यूज़ की अनोखी पहल “Ganesha on Wheels” भक्तों के लिए आस्था का एक नया अनुभव लेकर आई है। इस कार्यक्रम के तहत भगवान गणेश विशेष रूप से सजाई गई मोबाइल पंडाल वैन में विराजमान होकर रायपुर की गलियों और कॉलोनियों में भक्तों से मिलने पहुंच रहे हैं।

Ganesha on wheels : रविवार को यह भव्य कारवां सड्डू स्थित शिवजी पार्क पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रोशनी, फूलों की सजावट और गगनभेदी “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों ने पूरे माहौल को भक्ति रस से भर दिया। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग घरों से बाहर निकलकर बप्पा के दर्शन कर भाव-विभोर हो उठे।

आस्था और आधुनिकता का संगम
कार्यक्रम प्रभारी आलोक गुप्ता और सचिव रोहित झा ने बताया कि इसका उद्देश्य उन श्रद्धालुओं तक बप्पा को पहुंचाना है, जो भीड़ या दूरी के कारण पंडाल तक नहीं पहुंच पाते। “Ganesha on Wheels” को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और अब तक हजारों लोग इस पहल से जुड़ चुके हैं।

भक्त इसे “चलते-फिरते बप्पा का चमत्कार” बता रहे हैं। रायपुर में निशानेबाज़ की यह पहल परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम बनकर सामने आई है, जिसने गणेशोत्सव की भक्ति को घर-घर तक पहुंचा दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here