BJP performance : ‘राहुल गांधी माफी मांगें’ : दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल के विरोध में बीजेपी ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने किया।

Read News :  CG News : भव्य केदारनाथ थीम पंडाल में विराजे गजानंद, कृष्ण वाटिका कॉलोनी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

राहुल-सोनिया से माफी की मांग

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लेकर राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग की। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल अस्वीकार्य है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। प्रधानमंत्री की दिवंगत माता का अपमान करना देश की हर मां का अपमान है।”

Read News :  Mungeli News : मुंगेली भाजपा जिला पदाधिकारियों की नई टीम घोषित, नेताओं ने दी शुभकामनाएं

पुलिस की कार्रवाई

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। बाद में वीरेंद्र सचदेवा, सांसद कमलजीत शेरावत और कई अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।

बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया

बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने कहा, “राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इतना भी नहीं कि सीमाएं लांघ दी जाएं। प्रधानमंत्री का पद देश की संवैधानिक गरिमा का प्रतीक है। किसी के मां का अपमान करना हमारी संस्कृति में स्वीकार्य नहीं है।”

Read News :  Bacheli News : राष्ट्रीय खेल दिवस पर किरंदुल में सद्भावना साइकिल रैली और वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान

मामला क्या है?

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान दरभंगा में आयोजित एक सभा में मंच से प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की गईं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया। सभा में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तेजस्वी यादव भी मंच पर मौजूद थे, लेकिन अभद्र टिप्पणियां किसी अन्य व्यक्ति द्वारा की गईं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *