Indore Crime : इंदौर : इंदौर की थाना द्वारकापुरी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के परिवहन में शामिल ट्रक को पकड़कर 12 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। पकड़ी गई शराब की कुल कीमत ढाई लाख रुपये और शराब के साथ ट्रक में पैक किए गए कुल पार्सल का मूल्य लगभग 30 लाख रुपये बताया जा रहा है
Indore Crime : द्वारकापुरी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक आईसर ट्रक जो अवैध रूप से शराब लेकर आ रहा है ट्रक में शराब के पार्सल छिपाकर रखे गए हैं और यह ट्रक फुटी कोठी ब्रीज की ओर से आ रहा है सूचना मिलते ही थाना द्वारकापुरी पुलिस ने मोहन विला गार्डन के सामने मुख्य रोड पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद पुलिस को वह संदिग्ध ट्रक गौपुर चौराहे की दिशा से आते हुए दिखाई दिया।
Indore Crime : पुलिस ने ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली तो ट्रक से 12 पेटी शराब की हुई वही ट्रक के ड्राइवर से पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम विनोद कुमार सोनकर निवासी ग्राम नेनी, तहसील नेनी, जिला प्रयागराज, उत्तर प्रदेश होना बताया। पुलिस ने ट्रक के भीतर छुपाए गए पार्सल की तलाशी लेने पर ट्रक की बॉडी में पार्सल के बीच में अंग्रेजी शराब की पेटियाँ रखी हुई थीं इन पेटियों में अंग्रेजी शराब की बोतलें भरी हुई थीं। पुलिस ने कुल 12 पेटियाँ बरामद की जिनमें ब्लाईन्डर, बैकवेंचर, रॉक फोर्ड, और ऑक स्मिथ शराब की पेटियों की कुल मात्रा 108 बल्क लीटर है, जिनकी कुल कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये बताई जा रही हैं फिलहाल पुलिस ने विनोद कुमार सोनकर को गिरफ्तार कर ट्रक के साथ जब्त माल को कार लिया है।









