Thursday, August 27, 2026
Home National UP NEET UG 2025 : यूजी काउंसलिंग में बड़ा फर्जीवाड़ा, 71 मेडिकल...

UP NEET UG 2025 : यूजी काउंसलिंग में बड़ा फर्जीवाड़ा, 71 मेडिकल सीटों पर जाली दस्तावेजों से प्रवेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नीट यूजी 2025 की काउंसलिंग के दौरान फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन लेने का बड़ा मामला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित के नाम पर बनाए गए फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर 71 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया था।

Read News : UIDAI लाएगा e-Aadhaar ऐप, घर बैठे अपडेट होंगे नाम-पता-जन्मतिथि और मोबाइल नंबर

प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में राज्य कोटे के तहत कुल 4442 सीटें हैं, जिनमें 2 प्रतिशत यानी 88 सीटें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित कोटे के लिए आरक्षित थीं। इनमें से 79 सीटें ऑनलाइन काउंसलिंग के जरिए आवंटित की गईं और 71 पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एडमिशन हुआ।

इस तरह हुआ खुलासा

प्रवेश प्रक्रिया के दौरान फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में एक अभ्यर्थी के प्रमाण पत्र पर संदेह हुआ। आगरा के डीएम ने जांच कर 21 अगस्त को रिपोर्ट दी कि प्रमाण पत्र फर्जी है। इसके बाद राज्य के अन्य जिलों से भी ऐसे प्रमाण पत्रों की जांच कराई गई।

जांच में अब तक 64 फर्जी प्रमाण पत्र पकड़े गए हैं। इनमें मेरठ से 15, सहारनपुर और बलिया से 12-12, भदोही और गाजीपुर से 9-9, वाराणसी से 3, गाजियाबाद से 2 तथा आगरा और बुलंदशहर से 1-1 फर्जी प्रमाण पत्र शामिल हैं।

Read News : Jimikand Recipe: जिमीकंद रेसिपी: पोषण से भरपूर जिमीकंद की स्वादिष्ट सब्जी ऐसे बनाएं

कार्रवाई

मामला सामने आने के बाद चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के काउंसलिंग बोर्ड ने फर्जी प्रमाण पत्र वाले छात्रों का एडमिशन रद्द कर दिया है। निदेशक डीजीएमई किंजल सिंह ने इन पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही वर्ष 2024 में भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र के जरिए हुए एडमिशन की जांच कराए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Share The News
Previous articleUIDAI लाएगा e-Aadhaar ऐप, घर बैठे अपडेट होंगे नाम-पता-जन्मतिथि और मोबाइल नंबर
Next articleAsia cup 2025 : एशिया कप 2025 का अपडेटेड शेड्यूल, भारत-पाकिस्तान मैच की भी टाइमिंग बदली
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here