CG Crime : दुर्ग। जिले के नगपुरा चौकी क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि प्रेमिका और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंध थे, जबकि मृतक पति इस रिश्ते में आड़े आ रहा था। इसी कारण प्रेमी ने शराब पिलाकर और पत्थर से हमला कर पति की हत्या कर दी।
CG Crime : मृतक की पहचान सरस्वती नगर निवासी धनेश ठाकुर के रूप में हुई। आरोपी पत्नी अंजनी ठाकुर और पड़ोसी हरपाल सिंह उर्फ छोटू के बीच अवैध संबंध थे। 22 अगस्त को हरपाल सिंह ने धनेश ठाकुर को नगपुरा के आंवला बगीचा में ले जाकर शराब पिलाई और सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी अंजनी ठाकुर और प्रेमी हरपाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।









