Sunday, June 14, 2026
40 C
Raipur

Bijapur News : 81 लाख के 20 इनामी समेत 30 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर में 2024 से अब तक 496 नक्सली हुए आत्मसमर्पण

Bijapur News : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार को 30 नक्सलियों ने पुलिस और केंद्रीय बल अधिकारियों के सामने हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया। इसमें 81 लाख रुपए के 20 इनामी भी शामिल थे। इस दौरान डीवीसीएम सोनू हेमला उर्फ कोरोटी (8 लाख का इनामी) ने अपनी पत्नी के साथ आत्मसमर्पण किया।

Bijapur News : आत्मसमर्पण करने वालों में कंपनी नंबर-02 के 5 सदस्य, ACM-02, एरिया कमेटी पार्टी के 5 सदस्य, PLGA का 1 सदस्य, CNM के 2 सदस्य, जनताना सरकार के उपाध्यक्ष 1 और सदस्य 5, मिलिशिया प्लाटून के 2 सदस्य और DAKMS के 2 सदस्य शामिल थे।

Bijapur News : सरेंडर करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास सहायता के रूप में 50-50 हजार का चेक दिया गया। इस अवसर पर दंतेवाड़ा रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, आईजी बीएस नेगी, बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव, कोबरा, केरिपु और डीआरजी के अधिकारी मौजूद थे।

Bijapur News : आंकड़ों के अनुसार, 2024 से अब तक बीजापुर में 834 माओवादी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें से 496 ने आत्मसमर्पण किया और 190 मुठभेड़ों में मारे गए। केवल 1 जनवरी 2025 से अब तक 331 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं, 307 ने आत्मसमर्पण किया और 132 मुठभेड़ों में मारे गए।

Bijapur News : पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह आत्मसमर्पण नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी सफलता है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कैम्प, सड़क, बिजली, पानी और अन्य शासन योजनाओं के कारण ग्रामीण अब विकास और शांति का रास्ता चुन रहे हैं।

Bijapur News : क्यों छोड़ा संगठन?

संगठन में आंतरिक मतभेद और विचारधारा से मोहभंग
ग्रामीणों तक पहुंच रही शासन की योजनाएं और सुरक्षा बलों का संवाद
परिवार संग सुरक्षित और खुशहाल जीवन जीने की चाह

Bijapur News : इन नक्सलियों ने किया सरेंडर

सोनू हेमला उर्फ कोरोटी – DVCM, इनाम ₹8 लाख
कल्लू पूनेम उर्फ रंजीत – PPCM, कंपनी नं. 02, इनाम ₹8 लाख
कोसी कुंजाम – PPCM, कंपनी नं. 02, इनाम ₹8 लाख
मोटी पूनेम उर्फ हड़मे – पार्टी सदस्य, कंपनी नं. 02, इनाम ₹8 लाख
पांडे पूनेम (पति कल्लू पूनेम) – पार्टी सदस्य, कंपनी नं. 02, इनाम ₹8 लाख
छोटू कुंजाम उर्फ बडडे – PLGA सदस्य, कंपनी नं. 02, इनाम ₹8 लाख
मंगली पोटाम – ACM, दक्षिण सब जोनल ब्यूरो सप्लाई टीम, इनाम ₹5 लाख
बोटी ओयाम उर्फ लालू – ACM, इंद्रावती एरिया कमेटी, इनाम ₹5 लाख
मंगली मोड़ियम – पार्टी सदस्य, भैरमगढ़ एरिया कमेटी, इनाम ₹2 लाख
सोमड़ी अवलम – पार्टी सदस्या, प्लाटून नं. 10, इनाम ₹2 लाख
पांडे पूनेम – पार्टी सदस्य, प्लाटून नं. 02, इनाम ₹2 लाख
छोटू कुंजाम उर्फ रेखा – पार्टी सदस्य, प्लाटून नं. 11, इनाम ₹2 लाख
सोमारी कलमू – पार्टी सदस्य, प्लाटून नं. 12, इनाम ₹2 लाख
सुकड़ी गावड़े उर्फ शामबती – पार्टी सदस्य, के.के. सब डिवीजन ब्यूरो, इनाम ₹2 लाख
विमला पूनेम – पार्टी सदस्य, नेशनल एरिया कमेटी, इनाम ₹2 लाख
मंगडू अवलम उर्फ मांझी – पार्टी सदस्य, दक्षिण सब जोनल ब्यूरो सप्लाई टीम, इनाम ₹2 लाख
महादेव ताती उर्फ मनकू – पार्टी सदस्य, गंगालूर एरिया कमेटी, इनाम ₹2 लाख
छोटू कुंजाम – PLGA सदस्य, गंगालूर एरिया कमेटी, इनाम ₹2 लाख
राजू मड़कम – CNM सदस्य, ताकीलोड RPC, इनाम ₹50 हजार
बामन कोवासी उर्फ कोर्राम – CNM सदस्य, ताकीलोड RPC, इनाम ₹50 हजार
बिच्चेम पूनेम उर्फ ठाकुर – जनताना सरकार उपाध्यक्ष, कोरचोली RPC
राजू पूनेम – जनताना सरकार सदस्य, बुरजी RPC
मनकू पूनेम – जनताना सरकार सदस्य, बुरजी RPC
सुखराम ओयाम – जनताना सरकार सदस्य, बुरजी RPC
सुखराम हेमला उर्फ भोड़ा – जनताना सरकार सदस्य, ताकीलोड RPC
राजूराम हपका – जनताना सरकार सदस्य, ताकीलोड RPC
बोमड़ा पोडियाम – मिलिशिया प्लाटून सदस्य, ताकीलोड RPC
मंगू कुंजाम उर्फ पातामंगू – मिलिशिया सदस्य, कोरचोली RPC
सन्नू पूनेम – DAKMS सदस्य, कोरचोली RPC
पील्लू वेटटी – DAKMS सदस्य, ताकीलोड RPC

Share The News

Latest YouTube Videos

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Modi Government 12 Years:  Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Modi Government 12 Years: Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Latest YouTube Shorts

CG News: हेड कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने का आरोप वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

CG News: हेड कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने का आरोप वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

CG News: सीलपैक शराब की बोतल में निकला कीड़ा!

CG News: सीलपैक शराब की बोतल में निकला कीड़ा!

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Illegal Extortion: रायगढ़ में जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट, गुंडा बदमाश समेत तीन गिरफ्तार

Illegal Extortion: गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री...

Related Articles

Popular Categories