MP NEWS : मछली परिवार कैसे बना मगरमच्छ, मछली गैंग पर 99 एकड़ सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप, सीमांकन में खुलने लगीं परतें, कई जमीनें सरकारी

Sanjay Sahu
Indore News

MP NEWS : भोपाल : भोपाल के कुख्यात मछली गैंग के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्ती दिखाई है। ड्रग्स, हथियार और यौन शोषण जैसे संगीन मामलों में पहले से घिरे इस गिरोह पर अब 99 एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप सामने आया है। मामले में राजस्व विभाग की टीम ने अनंतपुरा क्षेत्र में जमीन का सीमांकन शुरू कर दिया है। पहले दिन की कार्रवाई में ही कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

 

 

MP NEWS : पहले दिन के सीमांकन में सामने आए तथ्य

MP NEWS : सीमांकन के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि डायमंड सिटी और कस्तूरी कोर्टयार्ड नामक कॉलोनियों की ज़मीन सरकारी सीमा के भीतर आ रही है। राजस्व अधिकारियों ने इन कॉलोनियों में लाल निशान लगाकर चिन्हांकन किया और लकड़ी-चूने से सरकारी सीमा को दर्शाया। इस प्रक्रिया में 25 मकान और 50 प्लॉट सीमांकन के दायरे में आ चुके हैं।

 

MP NEWS : मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक तैनाती

MP NEWS : जमीन की संवेदनशीलता को देखते हुए सीमांकन के दौरान मौके पर तीन राजस्व निरीक्षक, 12 पटवारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। कोकता बायपास क्षेत्र में फैली इस जमीन का सात से दस दिन तक सीमांकन चलने की संभावना है।

MP NEWS : अलग-अलग विभागों की जमीन पर कब्जे की आशंका

MP NEWS : पशुपालन और वन विभाग ने पहले ही अंदेशा जताया था कि मछली गैंग का इस 99 एकड़ जमीन में बड़ा दखल है। प्रारंभिक जांच में इस आशंका की पुष्टि भी होती दिख रही है। यह भी सामने आया है कि कब्जे वाली जमीन में कई विभागों की संपत्तियाँ शामिल हो सकती हैं।

 

MP NEWS : 20 लोगों को भेजा गया नोटिस

MP NEWS : मछली गैंग से जुड़े करीब 20 लोगों को पहले ही प्रशासन द्वारा नोटिस भेजा जा चुका है। अब सीमांकन की प्रक्रिया के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी है।

 

 

MP NEWS : SDM की प्रतिक्रिया

MP NEWS : एसडीएम गोविंदपुरा रवीश श्रीवास्तव ने बताया कि जमीन के सीमांकन की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था के साथ की जा रही है। पहले दिन की कार्रवाई में जो तथ्य सामने आए हैं, वे बेहद गंभीर हैं और आगे की जांच में कई और खुलासे हो सकते हैं। मछली गैंग के खिलाफ प्रशासन ने अब जमीन कब्जे के मामले में बड़ी कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। पहले दिन ही जिन कॉलोनियों और प्लॉट्स पर सरकारी दावा सामने आया है, उसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। अगले कुछ दिनों में इस मामले में और गंभीर तथ्य सामने आने की संभावना है।

 

 

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *