Indore Breaking : शिक्षा विभाग का समन्वयक नीरज गर्ग 30 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Indore Breaking

Indore Breaking : इंदौर: लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग में पदस्थ समन्वयक (BRC) नीरज गर्ग को ₹30,000 की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक स्कूल की मान्यता बहाल करने के एवज में ₹80,000 की रिश्वत मांगी थी।

Indore Breaking : सूचना के अनुसार, आवेदक रामविलास गुर्जर, जो सेंट पीटर स्कूल के संचालक हैं, से नीरज गर्ग ने कुल ₹80,000 की मांग की थी। पहले चरण में वह ₹50,000 पहले ही ले चुका था। आज, शेष ₹30,000 लेते समय लोकायुक्त पुलिस ने नीरज गर्ग को पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *