Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Indore News : खजराना गणेश मंदिर में भक्तों का हुआ 2 करोड़...

Indore News : खजराना गणेश मंदिर में भक्तों का हुआ 2 करोड़ का बीमा, मंदिर समिति का ऐतिहासिक फैसला

Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर : खजराना गणेश मंदिर प्रबंधन समिति ने भक्तों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब मंदिर परिसर में मौजूद हर श्रद्धालु पर 2 करोड़ रुपए का बीमा लागू होगा। यह बीमा किसी भी भगदड़ या आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को सुरक्षा कवच प्रदान करेगा।

Indore News : मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के माध्यम से यह बीमा कराया गया है। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष इंदौर नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा हैं। बीमा योजना का उद्देश्य हर साल लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Indore News : इस बीमा का कवरेज खजराना मंदिर परिसर में मौजूद हर भक्त पर लागू होगा। यह योजना विशेष रूप से भगदड़, आगजनी या अन्य किसी भी आपातकालीन स्थिति में राहत देने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

Indore News : गणेश उत्सव के पहले दिन मंदिर में पारंपरिक रूप से सरकारी पूजा होती है। इस बार भी कलेक्टर आशीष सिंह और निगमायुक्त शिवम वर्मा अपने परिवार सहित महाआरती में शामिल हुए और गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here