Vaishno Devi Landslide : वैष्णो देवी में भूस्खलन त्रासदी : अब तक 30 श्रद्धालुओं की मौत…

Parivesh
Vaishno Devi Landslide

Vaishno Devi Landslide : कटरा/जम्मू। माता वैष्णो देवी धाम से एक बेहद दर्दनाक खबर आई है। कल अर्धकुमारी गुफा मंदिर के पास भूस्खलन की बड़ी घटना हुई, जिसमें अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। दर्जनों श्रद्धालु घायल हैं और कई अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

Vaishno Devi Landslide : जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के चलते रियासी जिले में स्थित अर्धकुमारी मार्ग पर पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा। इंदरप्रस्थ भोजनालय के पास हुए इस हादसे ने पैदल मार्ग पर अफरा-तफरी मचा दी। देखते ही देखते ऊपर से आया मलबा और पानी का तेज बहाव श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में ले गया।

घटना स्थल 12 किलोमीटर लंबे पैदल मार्ग के बीच का हिस्सा माना जाता है, जहां रोजाना हजारों श्रद्धालु गुजरते हैं। हादसे के बाद यात्रा को तुरंत रोक दिया गया है। रेस्क्यू टीम और एनडीआरएफ मौके पर पहुंचकर लगातार मलबा हटाने और फंसे लोगों को निकालने में जुटी है।

प्रशासन ने मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई है। घायलों को कटरा और जम्मू के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे देश में शोक की लहर दौड़ा दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *