HomeTechReva News: रीवा में शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल: शिक्षक खुद पढ़-लिखने...

Reva News: रीवा में शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल: शिक्षक खुद पढ़-लिखने में अक्षम, बच्चों का भविष्य दांव पर

Date:

Related stories

Reva News: रीवा : रीवा में शिक्षा व्यवस्था का पोल खोलता एक वीडियो सामने आया है जिसने शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल कर दिया है। वीडियो त्योंथर के रायपुर जनशिक्षा केंद्र अंतर्गत बारी चौरा प्राथमिक विद्यालय का है। जहां पर पदस्थ शिक्षक दिनेश द्विवेदी ने खुद कबूल किया कि वे पढ़ने-लिखने में सक्षम नहीं हैं। जबकि दो साल बाद वो रिटायर भी होने वाले है। ऐसे में सवाल उठता है कि जो खुद पढ़ लिख नहीं सकते वो बच्चों को क्या शिक्षा देंगे।

 

Reva News: यह पूरा मामला त्योंथर विकासखंड स्थित चौरा प्राथमिक विद्यालय का है। जहां पर पदस्थ एक शिक्षक दिनेश द्विवेदी जो पिछले कई सालों से स्कूल में पदस्थ है लेकिन न तो ठीक से पढ़ सकते है न ही अपना नाम लिख सकते है। उनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें वो ये बात खुद कबूल करते नजर आ रहे है कि वो खुद अच्छे से पढ़ लिख नहीं सकते।

 

 

Reva News: ऐसे में सवाल उठता है कि जब वो खुद नहीं पढ़ सकते तो वो बच्चों को क्या शिक्षा देंगे। बताया जा रहा है कि शिक्षक दो साल बाद रिटायर भी होने वाले है। एक तरफ जहां शिक्षा व्यवस्था सुधारने सरकार लगातार प्रयास कर रही है, और शिक्षकों को मोटी रकम तनख्वाह में दे रही है उसके बाद भी शिक्षा व्यवस्था का यह हाल है।

 

 

 

Reva News: ऐसे में सवाल उठता है कि जब ऐसे शिक्षक होंगे तो छात्रों का भविष्य क्या होगा। हालांकि इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद अब जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मामले को संज्ञान में लिया है। उनका कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, जिला शिक्षा अधिकारी मामले की जांच कर रहे है। क्यों शिक्षक पठन पाठन का कार्य नहीं कर पा रहे है, कोई दिक्कत है क्यों वो नहीं कर पा रहे है, मामले की जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

 

 

 

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here