Friday, April 10, 2026
30.1 C
Raipur

दहेज की भूख ने तोड़ा हर रिश्ता – निक्की केस पर पिता का दर्द छलका

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में दहेज प्रताड़ना और हत्या के इस दर्दनाक मामले ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। निक्की भाटी को जिंदा जलाए जाने के बाद पिता भिखारी सिंह का दर्द मीडिया के सामने छलक पड़ा। उन्होंने खुलासा किया कि नोटबंदी के दौरान भी उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर बेटियों की शादी की थी—स्कॉर्पियो दी, बुलेट दी, लाखों रुपये कैश दिया। फिर भी ससुराल वालों की मांगें कभी खत्म नहीं हुईं।

Read News : दिल्ली मेट्रो सफर अब महंगा, आठ साल बाद बढ़े किराए – जानिए नया फेयर स्लैब

बेटियों की खुशियों के लिए सब किया

भिखारी सिंह ने बताया—
“हमने बेटियों को कभी तकलीफ नहीं दी। डीपीएस से पढ़ाया, हमेशा गाड़ी से भेजा। शादी में जो कर सकते थे, किया। लेकिन जिस घर में शादी की, वहां से सिर्फ जुल्म मिले।”

बड़ी बेटी कंचन ने कई बार उन्हें बताया कि निक्की के साथ मारपीट होती है। जब कंचन ने विरोध किया, तो उसे भी पीटा गया।

पंचायत के दबाव में लौटाया

कई बार हालात बिगड़ने पर बेटियों को मायके बुला लिया गया। लेकिन पंचायत बैठी और समाज के दबाव में बेटियों को वापस भेज दिया गया। भिखारी सिंह ने निक्की की सास पर गंभीर आरोप लगाए—
“वह निक्की के बाल खींचती और बेटे से पिटवाती थी। ऐसी मां मैंने पहली बार देखी।”

दोनों बेटियों की शादी एक ही घर में क्यों?

इस सवाल पर भिखारी सिंह बोले—
“उनके दो बेटे थे, हमारी दो बेटियां। हमने सोचा था कि दोनों बहनें साथ रहेंगी तो खुश रहेंगी। क्या पता था कि ऐसा होगा।”

दहेज की अंतहीन मांग

शादी के बाद मांगें लगातार बढ़ती गईं। पहले स्कॉर्पियो और बुलेट, फिर कभी मर्सिडीज, कभी लाखों रुपये कैश। यहां तक कि 36 लाख रुपये तक की मांग कर दी गई। बेटियां पार्लर चलाती थीं, तो वहीं से पैसों पर नजर रहती थी।

वह खौफनाक रात

21 मार्च की रात निक्की की जिंदगी का आखिरी दिन साबित हुई। गवाही के अनुसार, उस रात उसकी बेरहमी से पिटाई हुई। गला दबाया गया, वह बेहोश हो गई। फिर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई। अस्पताल ले जाने की कोशिश हुई, लेकिन दिल्ली के सफदरजंग पहुंचने से पहले ही निक्की ने दम तोड़ दिया।

Read News : MP NEWS : एनएसयूआई ने फूंका केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू का पुतला, जॉर्ज सोरोस वाले बयान पर रिजीजू का विरोध

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद कासना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति विपिन, सास दया, ससुर सतवीर और जेठ रोहित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इलेक्ट्रॉनिक सबूत, CCTV फुटेज और कॉल डिटेल्स के जरिए मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Latest YouTube Shorts

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

नंद कुमार साय के पांच बच्चों वाले बयान से मची सियासी हलचल, सीएम साय बोले- व्यक्तिगत राय...#cg

नंद कुमार साय के पांच बच्चों वाले बयान से मची सियासी हलचल, सीएम साय बोले- व्यक्तिगत राय...#cg

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories