Retired DSP : रिश्तों की हैवानियत : पत्नी और बेटों ने मिलकर रिटायर्ड DSP को बांधकर घसीटा, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Retired DSP : शिवपुरी : शिवपुरी जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। भौंती थाना क्षेत्र के चंदावनी गांव में रिटायर्ड डीएसपी प्रतिपाल सिंह यादव के साथ उनकी पत्नी और बेटों ने हैवानियत की हद पार कर दी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक बेटा उनके सीने पर बैठा है जबकि दूसरा बेटे ने उनके पैर बांध दिए। इस दौरान पत्नी भी साथ खड़ी होकर उनका मोबाइल और एटीएम कार्ड छीन लेती है।

Retired DSP : घटना 20 अगस्त को हुई जब 62 वर्षीय प्रतिपाल सिंह अपने गांव में थे। बताया जा रहा है कि परिवार रिटायरमेंट की रकम मांग रहा था। प्रतिपाल सिंह ने इनकार किया तो बेटों आकाश और आभास ने उन्हें पकड़कर रस्सी से बांध दिया और बुरी तरह घसीटा। पत्नी माया ने उनका एटीएम और मोबाइल छीन लिया। परिवार करीब 15 साल से अलग रह रहा था और अचानक गांव आकर पैसों की डिमांड की।

Retired DSP : रिटायर्ड डीएसपी को हाल ही में ईपीएफ से 20 लाख रुपये मिले थे और ग्रेच्युटी समेत 33 लाख रुपये और मिलना बाकी हैं। इन्हीं पैसों को लेकर यह विवाद हुआ। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो आरोपी परिवार मोबाइल और एटीएम लेकर भाग निकला। प्रतिपाल सिंह ने थाना प्रभारी को आवेदन दिया है लेकिन एफआईआर दर्ज कराने से इंकार किया है। उनका कहना है कि वह अपने बेटों का भविष्य खराब नहीं करना चाहते। पुलिस ने इस पूरे मामले को पारिवारिक विवाद बताया है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nishanebaz.com (@nishaanebaz_com)


READ MORE :  Raipur Crime: रायपुर में बड़ा खुलासा : दिल्ली से आया ड्रग्स सप्लायर हिसार का मोनू विश्नोई सहित 3 गिरफ्तार, 20 लाख की एमडीएमए जब्त

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakaleshwar Bhasma Aarti : ब्रह्म मुहूर्त में गूंजी ‘हर-हर महादेव’, महाकाल ज्योतिर्लिंग मंदिर में अलौकिक भस्म आरती

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क:   उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में तड़के...

Related Articles

Popular Categories