Raipur Crime: रायपुर में बड़ा खुलासा : दिल्ली से आया ड्रग्स सप्लायर हिसार का मोनू विश्नोई सहित 3 गिरफ्तार, 20 लाख की एमडीएमए जब्त

Parivesh
Raipur Crime:

Raipur Crime: रायपुर। एण्टी क्राइम और साइबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय ड्रग्स सप्लायर सहित तीन आरोपियों को ड्रग्स (एमडीएमए) के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है। आरोपियों के कब्जे से 27.58 ग्राम एमडीएमए, सोनेट कार, नगदी रकम, तौल मशीन और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है।

Raipur Crime: जानकारी के अनुसार 23 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत देवेंद्र नगर ओवरब्रिज के नीचे रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर कार सवार कुछ लोग ड्रग्स बेचने की फिराक में हैं। इस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम ने मौके पर पहुंचकर सोनेट कार को घेराबंदी कर पकड़ा। कार में सवार तीन युवकों ने अपना नाम हर्ष आहूजा, मोनू विश्नोई और दीप धनोरिया बताया। तलाशी लेने पर उनके पास एमडीएमए मिला।

Raipur Crime: पूछताछ में सामने आया कि मोनू विश्नोई, जो हरियाणा के हिसार जिले का निवासी है, वह दिल्ली से ड्रग्स लेकर रायपुर आया था। यहां उसने हर्ष आहूजा और दीप धनोरिया को यह ड्रग्स सप्लाई करना था। आरोपियों ने यह भी बताया कि एक स्थानीय महिला ने ही उन्हें यह ड्रग्स मंगाने के लिए कहा था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर नेटवर्क की बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच कर रही है।

Raipur Crime: गिरफ्तार आरोपी हर्ष आहूजा निवासी रायपुर, मोनू विश्नोई निवासी हिसार (हरियाणा) और दीप धनोरिया निवासी रायपुर हैं। तीनों के खिलाफ थाना गंज में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी), 29 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Raipur Crime: गिरफ्तार आरोपी

01. हर्ष आहूजा पिता अनिल आहूजा उम्र 23 साल निवासी कटोरा तालाब रतन पैलेस के पीछे आर्य समाज स्कूल के पास थाना सिविल लाईन रायपुर।

02. मोनू विश्नोई पिता रामसिंग विश्नोई उम्र 29 साल निवासी ग्राम नंथला पोस्ट नंथला थाना अगरूवा मोड़ जिला हिसार हरियाणा।

03. दीप धनोरिया पिता दिलीप धनोरिया उम्र 41 साल निवासी ए-401 समृद्धि फलैट अंवति विहार सेंट जेवियर स्कूल के पास खम्हारडीह रायपुर।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *