Monday, August 17, 2026
Home Chhattisgarh CG BIG NEWS : हीरापुर से कबीरनगर तक, हेरोइन गैंग का काला...

CG BIG NEWS : हीरापुर से कबीरनगर तक, हेरोइन गैंग का काला कारोबार….दो युवतियों समेत 6 सलाखों के पीछे

CG BIG NEWS : रायपुर | राजधानी रायपुर में क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हेरोइन तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े छह आरोपियों को दबोच लिया है, जिनमें दो युवतियां भी शामिल हैं। आरोपियों के पास से 273 ग्राम से ज्यादा हेरोइन जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 57 लाख रुपए आंकी गई है। यह गिरोह बेहद चालाकी से वीडियो कॉल और लोकेशन शेयरिंग के जरिये नशे का जाल फैला रहा था, लेकिन पुलिस की सूझबूझ में फंस गया।

CG BIG NEWS : गिरोह का मास्टरमाइंड मनमोहन सिंह संधू उर्फ ‘जग्गू’ है, जो पंजाब से हेरोइन मंगवाकर राजधानी में सप्लाई करता था। वह हीरापुर के मोर गार्डन के पास एचआईजी बंगले में रह रहा था। उसके साथ विजय मोटवानी उर्फ अमन, भूषण शर्मा, नितिन पटेल, पत्नी जसप्रीत और दिव्या को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी कबीर नगर क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।

कार्रवाई की शुरुआत तब हुई जब क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि वेदांत वाटिका के पास हेरोइन की सप्लाई की जा रही है। निगरानी के बाद पुलिस ने जग्गू को धर दबोचा। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि पंजाब का एक सप्लायर उसे लगातार माल उपलब्ध करा रहा था, जिसे वह विजय और भूषण के जरिए बाजार में बेचता था। इसके बाद स्पेशल टीम ने जरवाय तालाब के पास और आरडीए कॉलोनी में दबिश देकर गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया।

छापेमारी में पौने 3 सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर परेश कुमार पांडेय और कबीर नगर टीआई सुनील दास ने किया। टीम में एसआई, एएसआई और दर्जनों जवान शामिल रहे। पुलिस का मानना है कि राजधानी में सक्रिय नशे के बड़े नेटवर्क का एक अहम हिस्सा इस गिरोह के पकड़े जाने से टूट गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here