Home Entertainment अमेरिका में भीषण बस हादसा : भारतीय समेत कई देशों के यात्री थे सवार

अमेरिका में भीषण बस हादसा : भारतीय समेत कई देशों के यात्री थे सवार

0
अमेरिका में भीषण बस हादसा : भारतीय समेत कई देशों के यात्री थे सवार
अमेरिका में भीषण बस हादसा

अमेरिका में भीषण बस हादसा : अमेरिका |अमेरिका से एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। नियाग्रा फॉल्स से न्यूयॉर्क सिटी लौट रही एक टूरिस्ट बस पेम्ब्रोक के पास I-90 हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि इस बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिनमें कई बच्चे भी शामिल थे।

अमेरिका में भीषण बस हादसा : हादसा इतना भीषण था कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बस में भारत, चीन, फिलीपींस सहित कई देशों के नागरिक मौजूद थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

फिलहाल, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि प्राथमिक अंदेशा ड्राइवर के नियंत्रण खोने या तकनीकी खराबी की ओर इशारा कर रहा है। भारतीय यात्रियों की स्थिति को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here