Monday, August 17, 2026
Home National एशिया कप से पहले बीजेपी प्रवक्ता का बड़ा बयान : “भारत-पाक मैच...

एशिया कप से पहले बीजेपी प्रवक्ता का बड़ा बयान : “भारत-पाक मैच जरूरी, वरना अंतरराष्ट्रीय बैन का खतरा”

नई दिल्ली : एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच बीजेपी प्रवक्ता ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर भारत यह मैच नहीं खेलता है तो उस पर अंतरराष्ट्रीय बैन भी लग सकता है।

Read News : कोलकाता में पीएम मोदी का हमला : “बंगाल का पैसा TMC काडर की जेब में जाता है

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि भारत 2036 के ओलंपिक गेम्स की मेजबानी का इच्छुक है, ऐसे में देश को अंतरराष्ट्रीय नियमों और दायित्वों का पालन करना ही होगा। उन्होंने कहा, “लोगों की भावनाओं का सम्मान है, लेकिन हमें रियलिस्टिक होकर सोचना पड़ेगा। अगर भारत खेलों में आगे बढ़ना चाहता है और बड़े इवेंट्स की मेजबानी करना चाहता है तो इंटरनेशनल नियमों का पालन करना जरूरी है।”

अनिल गुप्ता ने कहा कि भारत को अपनी भावनाओं को दरकिनार करते हुए ‘लार्जर इश्यू’ (बड़े मुद्दे) पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भावनाओं को नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता, लेकिन देशहित और खेलों में भारत की छवि को ध्यान में रखना आवश्यक है।

Read News : Chhattisgarh At Expo 2025 : टोक्यो में CM साय ने NTT की CEO से की मुलाकात, निवेश अवसरों पर हुई विस्तृत चर्चा

पहलगाम हमले के बाद विवाद तेज
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में पाकिस्तानी आतंकियों के हमले में 26 लोग मारे गए थे। इस घटना के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश है। विपक्षी दलों ने भी भारत-पाक क्रिकेट मैच पर आपत्ति जताई है। शिवसेना (उद्धव गुट) और एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने संसद में मैच खेलने का विरोध किया।

हमले के बाद केंद्र सरकार ने सिंधु जल समझौता रद्द करने और भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के निर्देश जैसे कड़े फैसले लिए। वहीं पाकिस्तान के खिलाड़ियों और नेताओं के भड़काऊ बयानों के बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स भारत में बैन कर दिए गए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here