Tuesday, August 18, 2026
Home National काला जादू का खौफनाक खेल : तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से...

काला जादू का खौफनाक खेल : तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से 7 महीने तक हैवानियत…

काला जादू का खौफनाक खेल
काला जादू का खौफनाक खेल

काला जादू का खौफनाक खेल : मुंबई: मुंबई के सांताक्रूज इलाके में पुलिस ने एक ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है, जिसने काला जादू और बुरी शक्तियों को दूर करने का झांसा देकर एक महिला के साथ 7 महीने तक दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता का न केवल यौन शोषण किया, बल्कि उसके साथ क्रूरता की हदें भी पार कीं।

काला जादू का खौफनाक खेल : कैसे दिया घटना को अंजाम?

आरोपी अब्दुल राशिद अब्दुल लतीफ शेख, जिसे लोग ‘बाबाजान’ कहते थे, ने एक महिला को निशाना बनाया जो अपने वैवाहिक विवाद से परेशान थी। उसने महिला को बहकाया कि उस पर बुरी शक्तियों का साया है, जिसे हटाने के लिए ‘इलाज’ की जरूरत है।

इसी बहाने, उसने महिला को बेहोश कर दिया और जबरन उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने महिला के गुप्तांगों पर कठोर वस्तु से भी हमला किया। यह जघन्य कृत्य अगस्त 2024 से लेकर अगस्त 2025 तक, अलग-अलग जगहों पर जारी रहा।

पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा

19 अगस्त को पीड़ित महिला की शिकायत के बाद, सांताक्रूज पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। डिटेक्शन ऑफिसर एपीआई तुषार सावंत के नेतृत्व में एक टीम ने आरोपी के मोबाइल लोकेशन और पते के आधार पर उसे नवी मुंबई के कलंबोली से ढूंढ निकाला।

स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को उसके घर से हिरासत में लिया गया और फिर सांताक्रूज लाकर गिरफ्तार किया गया। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि ऐसे ढोंगी बाबाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here