Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 19 मवेशियों संग 4 गौ तस्कर...

मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 19 मवेशियों संग 4 गौ तस्कर गिरफ्तार, ट्रक जब्त

मुंगेली। पुलिस ने जरहागांव थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए गौवंश तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में चार आरोपी पकड़े गए हैं। उनके कब्जे से एक ट्रक और 19 मवेशी बरामद किए गए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत 15 लाख 95 हजार रुपये आंकी गई है।

Read News : ED का बड़ा एक्शन : ऑनलाइन गेमिंग केस में कर्नाटक कांग्रेस विधायक के ठिकानों पर छापे

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को असामाजिक तत्वों, नशीले पदार्थों की बिक्री और गौवंश तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

इन्हीं निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत कौर छाबड़ा और उप पुलिस अधीक्षक जरहागांव सालिकराम धृतलहरे के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने छापामार कार्रवाई कर तस्करों को पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त को सूचना मिली थी कि एक ट्रक (क्रमांक CG-04 NU-1900) में मवेशी भरकर बूचड़खाने ले जाया जा रहा है। ग्राम सेमरचुवा के पास घेराबंदी करने पर ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया। वाहन की जांच में उसमें 9 भैंस और 10 भैसे मिले।

Read News : Supreme Court के स्ट्रीट डॉग फैसले का भोपाल में स्वागत, महापौर ने शहरवासियों से की खास अपील, देखें वीडियो…

पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर संजय टंडन, राजेश टंडन उर्फ पिंटू, बलम उर्फ परमेश्वर और दशरूराम उर्फ बुचई को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने गौ तस्करी करना स्वीकार किया। आरोपियों के खिलाफ थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 118/2025 दर्ज कर पशु क्रूरता अधिनियम और छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Share The News
Previous articleSC का बड़ा फैसला : आवारा कुत्तों पर नसबंदी-वापसी वाला फॉर्मूला, पढ़े पूरी खबर…..
Next articleJabalpur Crime News : नर्मदा किनारे मिला युवक-युवती का शव, प्रेम प्रसंग या हत्या? पुलिस जांच जारी…
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here