Saturday, August 22, 2026
Home Madhya Pradesh बुरहानपुर में सड़क गायब, गड्ढों में तब्दील रास्ता…ग्राम बहादरपुर में ग्रामीणों का...

बुरहानपुर में सड़क गायब, गड्ढों में तब्दील रास्ता…ग्राम बहादरपुर में ग्रामीणों का धरना

बुरहानपुर। जिले के ग्राम बहादरपुर में सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सिंधी बस्ती से लेकर लोनी (महाराष्ट्र बॉर्डर) तक सड़क की हालत इतनी खराब है कि गड्ढों में सड़क पूरी तरह से गायब हो चुकी है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खस्ताहाल स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों की जान पर बन रही है। इसको लेकर बहादरपुर और लोनी गांव के सरपंच प्रतिनिधियों ने ठेकेदार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक हफ्ते के भीतर सड़क का काम शुरू नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और ठेकेदार की होगी।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक लापरवाही और ठेकेदार की अनदेखी के कारण सालों से सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है। उनका कहना है कि सरकार करोड़ों की योजनाओं का दावा करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है।


“सड़क की स्थिति बेहद खराब है। यदि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे।”
– हेमंत पाटिल, सरपंच प्रतिनिधि, लोनी

“गांव के लोगों की जान खतरे में है। अब धैर्य की सीमा खत्म हो चुकी है।”
– विजय उमाले, सरपंच प्रतिनिधि, बहादरपुर

“रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं, बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं।”
– रवि काले, ग्रामीण

“बरसात में हालत और बिगड़ जाएगी, इस बार चुप नहीं बैठेंगे।”
– मुकेश लोंढे, ग्रामीण

“यह सिर्फ सड़क का मामला नहीं, बल्कि नागरिकों के अधिकारों का सवाल है।”
– इदरीस खान, अधिवक्ता

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here