Saturday, August 22, 2026
Home Madhya Pradesh जबलपुर में ऑनलाइन ठगी का नया मामला, दिल्ली की फाइनेंस कंपनी ने...

जबलपुर में ऑनलाइन ठगी का नया मामला, दिल्ली की फाइनेंस कंपनी ने लाखों रुपए हड़पे

जबलपुर। शहर में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली की स्टर्लिंग फाइनेंस कंपनी द्वारा शहर के सैकड़ों लोगों के साथ लाखों रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है।


शिकायतकर्ता डॉ. विक्रम खरे ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए इस पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।

डॉ. खरे ने बताया कि यह कंपनी दिल्ली में रजिस्टर्ड है और पहले लोगों को पैसे दोगुने करने का लालच देती थी। कई लोगों ने इस झांसे में आकर छोटी राशि निवेश की और उन्हें शुरुआत में लाभ भी मिला। लेकिन जैसे-जैसे निवेश बढ़ता गया, कंपनी ने धीरे-धीरे निवेशकों की राशि हजारों में बढ़ा दी और फिर अपने सभी ट्रांजैक्शन रोक दिए।

शिकायतकर्ता के अनुसार, कई लोग इस कंपनी में पैसे लगा चुके हैं, जिनकी कुल राशि लगभग 5 से 6 लाख रुपए मानी जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बाइट्स:
“हमारे साथ सैकड़ों लोगों की राशि हड़पी गई है। हम चाहते हैं कि पुलिस इस मामले में तुरंत कार्रवाई करे।”
डॉ. विक्रम खरे, शिकायतकर्ता

“हम शिकायत का संज्ञान ले चुके हैं और मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।”
सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

Share The News
Previous articleUP NEWS : मायावती को ‘मम्मी-मम्मी’ कहकर संबोधित, प्रकाश कुमार के खिलाफ FIR दर्ज
Next articleबुरहानपुर में सड़क गायब, गड्ढों में तब्दील रास्ता…ग्राम बहादरपुर में ग्रामीणों का धरना
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here