RAIPUR NEWS : ठेकेदार की गुंडागर्दी!, खराब सड़क की रिपोर्टिंग करने पर पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

0
211
Breaking News
Breaking News

RAIPUR NEWS : रायपुर। राजधानी से सटे गोबरा नवापारा में ठेकेदार की दबंगई सामने आई है। सड़क निर्माण की खराब गुणवत्ता उजागर करने पर ठेकेदार रजत बंगानी ने पत्रकार नागेंद्र निषाद को फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। धमकी का पूरा वीडियो सामने आया है, जिसमें ठेकेदार कैमरे के सामने आठ-दस लोगों के साथ पिटाई करने की बात करता नजर आ रहा है।

RAIPUR NEWS : पत्रकार नागेंद्र निषाद का कहना है कि वह यूट्यूब चैनल चलाते हैं और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाते हैं। 18 अगस्त को उन्होंने वार्ड-3 की नई बनी सड़क की खराब क्वालिटी पर रिपोर्टिंग की थी। इसी कवरेज से नाराज ठेकेदार ने धमकी दी और खबर हटाने के लिए दबाव बनाया। पत्रकार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

RAIPUR NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी साहू ने भी सड़क की खराब गुणवत्ता स्वीकार की और ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने का प्रस्ताव रखने की बात कही। वहीं, कांग्रेस ने फेसबुक पर पोस्ट कर राज्य सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here