Online Gaming Bill 2025 का असर : नाजारा टेक शेयर में बवाल, निवेशकों को बड़ा नुकसान

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 पेश किए जाने के बाद गेमिंग सेक्टर से जुड़ी कंपनी नाजारा टेक का शेयर दो दिन में 22% गिर गया है। बुधवार को शेयर 12.88% की गिरावट के साथ 1397 रुपये से 1220 रुपये पर बंद हुआ, जबकि गुरुवार को यह 1085 रुपये तक जा गिरा। इस दौरान कंपनी का मार्केट कैपिटल 10,210 करोड़ रुपये रह गया।

Read News : DRDO का बड़ा कदम : अग्नि-5 परीक्षण से भारत की रक्षा क्षमता हुई मजबूत

ब्रोकरेज हाउसों ने भी नाजारा के शेयर टारगेट और रेटिंग में कटौती की है। ICICI सिक्योरिटीज ने पहले 1500 रुपये का टारगेट प्राइस घटाकर 1100 रुपये कर दिया और शेयर की रेटिंग ‘Add’ से बदलकर ‘Reduce’ कर दी। ब्रोकरेज ने यह कदम ऑनलाइन गेमिंग बिल के मद्देनजर उठाया है।

कंपनी ने अपने नोट में बताया कि ऑनलाइन गेमिंग बिल लागू होने के बाद रियल मनी ऑनलाइन गेमिंग पर रोक लगेगी। नाजारा टेक की मूनशाइन टेक्नोलॉजी में बड़ी हिस्सेदारी है, जो पोकरबाजी (PokerBaazi) ऑपरेट करती है। कंपनी ने Moonshine की वैल्यूएशन को 400 रुपये से घटाकर 0 कर दिया है।

Read News : GST रिफॉर्म : जरूरी सामान पर 5%, सामान्य वस्तुओं पर 18%, तंबाकू पर 40% टैक्स, देखे किस पर कितना लगा टैक्स…

इस शेयर क्रैश का असर बड़े निवेशकों पर भी पड़ा है। स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी Zerodha के निखिल कामथ, निवेशक मधुसूदन केला और प्लूटस वेल्थ मैनेजमेंट के को-फाउंडर अर्पित खंडेलवाल की हिस्सेदारी की वैल्यू में दो दिनों में लगभग 300 करोड़ रुपये की गिरावट आई। 30 जून 2025 तक निखिल कामथ के पास 3.51%, मधु केला के पास 1.18% और खंडेलवाल के पास 7.44% हिस्सेदारी थी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *