गोवा में राजनीति में बड़ा धमाका : विधानसभा अध्यक्ष तावड़कर ने अचानक दिया इस्तीफा, बताई ये वजह…

VIKASH KHALKHO

गोवा। गोवा विधानसभा अध्यक्ष रमेश तावड़कर ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 57 वर्षीय कैनाकोना विधायक ने विधानसभा परिसर में राज्य विधानमंडल सचिव नम्रता उलमान को अपना इस्तीफा सौंपा। यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि उपाध्यक्ष जोशुआ डिसूजा इस समय निजी यात्रा पर राज्य से बाहर हैं।

Read News : Sehore News : सीहोर में कोचिंग जाने वाली छात्राओं से छेड़छाड़, जनता ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

रमेश तावड़कर ने इस्तीफा देने की वजह भी बताई और कहा कि उनकी पार्टी अब उन्हें कैबिनेट में शामिल करना चाहती है। जानकारी के मुताबिक तावड़कर और पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत को आज मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली कैबिनेट में शामिल किया जाएगा।

Read News : Reva News : कांग्रेस नेत्री और विधायक की बुआ समेत दो महिलाओं से नकाबपोश बदमाशों ने लाखों की लूट, पुलिस जांच में जुटी

तावड़कर इससे पहले अप्रैल 2012 से जनवरी 2017 तक कैबिनेट मंत्री रहे। उन्होंने कृषि, पशुपालन एवं पशु चिकित्सा सेवाएं, आदिवासी कल्याण और खेल एवं युवा मामलों सहित कई विभागों का कार्यभार संभाला है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *