Agra Crime News : आगरा, 21 अगस्त 2025 – आगरा में हैवानियत की एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। संजय प्लेस स्थित स्काई टावर के पास दो युवकों ने एक किशोरी के साथ न सिर्फ रेप किया, बल्कि उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पीड़िता को ढूंढ निकाला है। पीड़िता ने पुलिस के सामने जो खुलासा किया है, वह बेहद डराने वाला है।
Agra Crime News : पैसे का लालच देकर बनाया शिकार
पुलिस द्वारा पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि संजय प्लेस स्थित स्काई टावर के पास उसकी मुलाकात जुनैद और आसिफ नाम के दो युवकों से हुई थी। उन्होंने उसे पैसे का लालच दिया और अपने साथ ले गए। इसके बाद एक बेसमेंट में उन्होंने उसके साथ रेप किया और इसका वीडियो भी बना लिया। वारदात के बाद पीड़िता डर के मारे चुपचाप अपने घर चली गई थी।
पुलिस की कार्रवाई
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस हरकत में आई और तुरंत पीड़िता की तलाश शुरू कर दी। पीड़िता के मिलने के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है। पुलिस ने दोनों आरोपी जुनैद और आसिफ के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।









