भोपाल : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोनू सक्सेना ने राहुल गांधी के सामने आत्मदाह की दी चेतावनी, दिल्ली कूच की तैयारी

0
144

भोपाल : भोपाल में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोनू सक्सेना ने आत्मदाह की धमकी दी है। उन्होंने दिल्ली कूच की तैयारी करते हुए कहा कि वे राहुल गांधी के सामने आत्मदाह की कोशिश करेंगे।

मोनू सक्सेना ने बताया कि उन्हें पीसीसी की ओर से धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा, “चिंता का विषय है कि हवाई फायर हो रहे हैं, हमसे कोई चर्चा नहीं कर रहा है। हम जमीन के कार्यकर्ता हैं और हमें धमकी दी जा रही है। लेटर जारी करके धमकी दी जा रही है। हम कोई पोस्ट नहीं हटाएंगे और कल कार्यक्रम भी करेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य कांग्रेस को आजादी दिलाना है और इसके लिए वे दिल्ली जाएंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here