Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh MP NEWS : भोपाल ड्रग्स फैक्ट्री पर सियासत गरमाई, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, नेता...

MP NEWS : भोपाल ड्रग्स फैक्ट्री पर सियासत गरमाई, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कही ये बड़ी बात

0
133
MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS : भोपाल : राजधानी भोपाल के जगदीशपुर में मिली ड्रग्स फैक्ट्री मामले पर सियासत शुरू हो गई है… दरअसल मामले पर डीआरआई ने संज्ञान लेते हुए…मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी छापेमार कार्यवाही की…. छापेमार कार्यवाही में सात लोगों को गिरफ्तार किया…आपको बता दें कि इसके पहले राजधानी भोपाल के बागरोदा क्षेत्र में करीब 10 माह पूर्व 1814 करोड रुपए की ड्रग्स पकड़ी गई थी…जिसके बाद यह दूसरी बड़ी कार्यवाही है…मामला संज्ञान में आने के बाद प्रदेश की राजनीति पर भी सियासत शुरू हो गई है…

 

MP NEWS : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने आरोप लगाते हुए कहा कि… बीजेपी सरकार ड्रग्स माफिया पर लगाम नही लगा पा रही है… छोटी मछली पकड़ लेती है लेकिन बड़ी मछली नहीं पकड़ पाती… साथी उन्होंने यह भी कहा कि ड्रग कंट्रोलर, नारकोटिक्स विभाग को पता करना चाहिए कि फार्मास्यूटिकल कंपनियों में कौन सा ड्रग कितना इस्तेमाल हो रहा है…

MP NEWS : वही मामले पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि…भोपाल MD ड्रग्स पर भारत सरकार की टीम सख्त कार्रवाई कर रही है…लव जिहाद,आतंकवाद , ड्रग्स पर लगातार कार्रवाई हो रही है…बिना किसी को बताए,किसी को भनक लगे कार्रवाई हो रही है…भारत सरकार की एजेंसी अपराधी को निपटाने का काम कर रही है…ऑपरेशन सिंदूर की तरह भारत सरकार की एजेंसी काम कर रही है…अपराधियों को चुन चुन कर जेल में डाला जाएगा।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here