Jabalpur News : जबलपुर स्वाधार गृह कांड: इंचार्ज पर नेत्रहीन बालिका समेत युवतियों ने लगाए अश्लील हरकत और दुर्व्यवहार के आरोप

Sanjay Sahu
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर : जबलपुर में स्वाधार गृह की इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगे हैं। यहां रह रही एक नेत्रहीन युवती और दूसरी पीड़िता ने पुलिस अधिकारी अंशुमान शुक्ला पर दुर्व्यवहार, अश्लील हरकतें, गलत तरीके से छूने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िताओं ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एएसपी को शिकायत सौंपी और कलेक्टर से भी मदद की गुहार लगाई।

Jabalpur News : आरोप है कि स्वाधार गृह में रह रही 50 से ज्यादा बेसहारा महिलाओं और युवतियों को खराब खाना दिया जाता है और लगातार उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। खास बात यह है कि महिला स्वाधार गृह का प्रभारी एक पुरुष अधिकारी बनाया गया है। आरोपित अंशुमान शुक्ला पर पहले भी अश्लील हरकतों के आरोप लग चुके हैं। मामला सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंपा गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *