Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh DA Hike News: दिवाली से पहले बड़ा तोहफ़ा: छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाया...

DA Hike News: दिवाली से पहले बड़ा तोहफ़ा: छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाया DA, जानिए कब से मिलेगा

0
334
DA Hike News
DA Hike News

DA Hike News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए इस दिवाली खुशियों की सौगात आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महंगाई भत्ता (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस फैसले के बाद राज्य के कर्मचारियों को अब केंद्र के बराबर 55% DA मिलेगा।

DA Hike News:पहले छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को 53% DA मिल रहा था, जबकि केंद्र के कर्मचारियों को 55%। अब राज्य भी केंद्र के बराबर हो गया है। इस बढ़ोतरी से प्रदेश के हज़ारों अधिकारी-कर्मचारियों और उनके परिवारों को सीधा आर्थिक फायदा होगा।

DA Hike News:बढ़ा हुआ DA अगले वेतन भुगतान से लागू होगा, जिससे कर्मचारियों की जेब में त्योहारी सीजन से पहले अतिरिक्त राशि पहुंचेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि महंगाई भत्ता बढ़ने से दिवाली की खरीदी पर असर दिखेगा और बाजार में रौनक भी बढ़ेगी।

DA Hike News:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा –भारत सरकार के अधिकारी-कर्मचारी को 55% महंगाई भत्ता मिल रहा है, हमारे राज्य में 53% दिया जा रहा था। इसे देखते हुए हमने भी 2% की वृद्धि की है। दीपावली का पर्व निकट है, ऐसे में कर्मचारियों को राहत और खुशी मिलेगी।”

DA Hike News:सरकार के इस कदम से कर्मचारियों के बीच उत्साह है और व्यापारी वर्ग को उम्मीद है कि दिवाली पर इस बार बाज़ार में अच्छी रौनक देखने को मिलेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here