Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Brijmohan Agarwal : रायपुर को चाहिए हरियाली, कंक्रीट के जंगल नहीं :...

Brijmohan Agarwal : रायपुर को चाहिए हरियाली, कंक्रीट के जंगल नहीं : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने CM साय से की ऑक्सीजोन और खेल मैदान बनाने की मांग

0
152
Brijmohan Agarwal
Brijmohan Agarwal

Brijmohan Agarwal : रायपुर : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री साय को पत्र लिखकर रायपुर में हरियाली और खेल सुविधाओं की मांग की है। उन्होंने कहा कि राजधानी को कंक्रीट के जंगलों की नहीं, बल्कि ऑक्सीजोन और खेल मैदानों की जरूरत है।

Brijmohan Agarwal : रायपुर में बढ़ती आबादी, यातायात और प्रदूषण की समस्या का हवाला देते हुए उन्होंने सिंचाई कॉलोनी शांति नगर, कृषि उपज मंडी मैदान पंढरी तराई और भैसथान अग्रसेन चौक जैसी शासकीय भूमि पर व्यावसायिक या आवासीय कॉम्प्लेक्स के बजाय गार्डन, ऑक्सीजोन और खेल मैदान विकसित करने की बात रखी।

Brijmohan Agarwal : अग्रवाल ने पत्र में कहा कि शहर की सड़कों पर बढ़ते वाहनों और जाम की स्थिति को देखते हुए नई व्यावसायिक योजनाएं जनता के हित में नहीं हैं। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस सरकार के समय इन जगहों पर व्यावसायिक और आवासीय कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना बनी थी, जिसका उन्होंने विरोध किया था और जनता के आक्रोश के चलते शांति नगर योजना रोकनी पड़ी थी।

Brijmohan Agarwal : सांसद ने सुझाव दिया कि नए रायपुर (अटल नगर) में पर्याप्त भूमि उपलब्ध है और वहां बसाहट की जरूरत भी है, इसलिए सरकार चाहे तो वहां नए कॉम्प्लेक्स बना सकती है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए रायपुर में स्वस्थ और हरित वातावरण सुनिश्चित करना जरूरी है और सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता लोकहित और लोकस्वास्थ्य होना चाहिए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here