Saturday, August 22, 2026
Home National झांसी में तलाकशुदा ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई तय

झांसी में तलाकशुदा ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई तय

झांसी। झांसी के सदर थाना क्षेत्र के भगवंतपुरा में 38 वर्षीय ब्यूटीशियन मीनू प्रजापति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका पति से तलाक लेने के बाद अपने बॉयफ्रेंड इरफान के साथ लिव-इन में रह रही थी। परिवार ने आरोप लगाया है कि इरफान ने मीनू की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया।

Read More : बाल कटवाओ और दांत मजबूत बनाओ : जल्द ही आपके टूथपेस्ट में होंगे बाल, जानें वैज्ञानिकों की बड़ी खोज

मीनू गुमनावारा की रहने वाली थी और स्थानीय ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। पार्लर में ही उसकी दोस्ती इरफान से हुई। वर्ष 2012 में मीनू की शादी हुई थी, लेकिन छह महीने बाद तलाक लेकर वह मायके लौट आई। मीनू और इरफान दोनों भगवंतपुरा में एक ही घर में रहते थे। हाल ही में इरफान ने दूसरी शादी कर ली थी, जिससे उनके बीच तनाव और विवाद बढ़ गया था।

Read More : NHM Employees Union :छत्तीसगढ़ प्रदेश NHM कर्मचारी संघ: स्वास्थ्य व्यवस्था बैसाखियों पर – 16 हजार NHM कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

जन्माष्टमी के दिन मीनू की छोटी बहन पूजा घर पहुंची और मीनू को फांसी पर लटका देखा। परिवार ने बताया कि शव के पैर जमीन को छू रहे थे और शरीर पर चोट के निशान भी थे। इरफान ने पोस्टमॉर्टम से पहले अंतिम संस्कार का दबाव बनाया।

सदर बाजार थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है और रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here