Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior News : सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में फिर गिरी फॉल्स सीलिंग, बच्ची...

Gwalior News : सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में फिर गिरी फॉल्स सीलिंग, बच्ची घायल – छह साल में ‘सुपर फ्लॉप’ बना 164 करोड़ का अस्पताल

0
107
Gwalior News
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर /भूपेन्द्र भदौरिया : ग्वालियर-चंबल अंचल के सबसे बड़े जयारोग्य अस्पताल परिसर में मौजूद सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक बार फिर फॉल सीलिंग गिर गयी है। जिसमें एक बच्ची को चोट आयी, ये फॉल सीलिंग…. अस्पताल के टोकन काउंटर के ऊपर से गिरी है, जिस समय गिरी है, उस वक्त सैकडों की संख्या में मरीज ओर उनके अंटेडर मौजूद थे। जिसके चलते वो घबरा गए। आनन-फानन में अस्पताल प्रबंधन ने फॉल सीलिंग का मटेरियल उठाकर फैंका है। ये कोई पहली बार नही है, बल्कि दसवीं मर्तबा ये फॉल सीलिंग गिरी है।

Gwalior News : दरअसल ग्वालियर का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल 6 सालों में ही ‘सुपर फ्लॉप’ हो गया है। साल 2018 में 164 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए इस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में अब मरीज से लेकर स्टाफ सब डरे-सहमे हुए हैं। इसका कारण हैं यहां आये दिन वार्ड में फॉल्स सीलिंग का गिरना… इतना ही अस्पताल में लगाए गए लिफ्ट भी अब खराब हो चुकी है। बीस दिन में चार जगह की फॉल्स सीलिंग टूटकर गिर चुकी हैं।

 

Gwalior News : अभी कुछ दिन पहले ही, दिल्ली से निरीक्षण करने के लिए टीम भी आयी थी। जिसने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल को लेकर अपनी रिपोर्ट तैयार की है…. इसमें फॉल सीलिंग गिरने के गंभीर विषय को भी शामिल किया है। ऐसे में अगर दो महीने में गजराराजा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने इन कमियों को दूर नही किया…. तो सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की मन्यता खतरें में पड़ सकती है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here