Gwalior News: छुट्टी पर आए फौजी ने बहन-बहनोई के घर खाया जहर, उपचार के दौरान मौत

Gwalior News:ग्वालियर: ग्वालियर से बड़ी खबर सामने आई है। महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित एयर फोर्स कॉलोनी में सेना के जवान रामेंद्र सिंह ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार, भिंड जिले के गोहद निवासी रामेंद्र सिंह राजस्थान के जैसलमेर में पदस्थ थे और कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे।

Gwalior News: 14 अगस्त को वह अपनी पत्नी पूजा गुर्जर और बेटे आयांश के साथ ग्वालियर के आदित्यपुरम स्थित बहनोई अखिलेश सिंह गुर्जर के घर आए थे। इसी दौरान अचानक उन्होंने जहर खा लिया। जब उनके साले ने बहनोई के मोबाइल पर मैसेज किया और मौके पर पहुंचा, तो रामेंद्र की हालत गंभीर थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Gwalior News: घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि फौजी ने किन कारणों से यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories