Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Shajapur News : सुनेरा थाना और उकावता चौकी में दुर्गा वाहिनी की...

Shajapur News : सुनेरा थाना और उकावता चौकी में दुर्गा वाहिनी की बहनों ने पुलिस जवानों को बांधे रक्षा सूत्र

Shajapur News
Shajapur News

Shajapur News : शाजापुर – दुर्गा वाहिनी की बहनों ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सुनेरा थाना और उकावता चौकी पहुंचकर वहां तैनात पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधे, इस अवसर पर बहनों ने पुलिस कर्मियों के हाथों पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायु एवं सफलता की कामना की. दुर्गा वाहिनी की बहनों ने कहा कि पुलिस समाज की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में दिन-रात कार्य करती है इसलिए उनके प्रति आभार और सम्मान प्रकट करना हमारा कर्तव्य है पुलिसकर्मियों ने भी बहनों को मिठाई खिलाकर उनके स्नेह का आभार व्यक्त किया और हर समय जनता की सेवा और सुरक्षा में तत्पर रहने का आश्वासन दिया बहनों ने यह भी कहा कि पुलिसकर्मी हमारे समाज के असली प्रहरी हैं जो हर परिस्थिति में हमारे लिए तत्पर रहते हैं।

Shajapur News : इस दौरान सुनेरा थाना प्रभारी भरत सिंह किरार ने दुर्गा वाहिनी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे और विश्वास को मजबूत करते हैं कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक दूसरे को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी और मिठाइयों का वितरण किया. इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने बहनों को उपहार देकर सम्मानित किया एवं कुछ नैतिक जानकारी दी ।

Shajapur News : जिसमें विश्व विश्व हिंदू परिषद गोलना प्रखंड अध्यक्ष अरविंद जी आचार्य,प्रखंड संयोजक विजय जी पटेल ,प्रखंड सुरक्षा प्रमुख गिरजेश जी पाटीदार,उज्जवल धाकड़, विष्णु पाटीदार, दुर्गा वाहिनी प्रखंड सह संयोजीका राधिका पाटीदार, प्रखंड विद्यार्थी प्रमुख कुमकुम पाटीदार,सुनेरा खंड संयोजिका माही उदासी, पनवाड़ी खंड संयोजिका प्रतिभा पाटीदार, अभयपुर खंड संयोजिका शिवानी पाटीदार ,पनवाड़ी खंड सह संयोजीका निकिता,उमा दीदी, किट्टू दीदी ,अनुष्का दीदी, मोना दीदी,आस्था दीदी, कशिश दीदी एवं अन्य दुर्गावाहिनी की कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here