SBI ने बढ़ाई होम लोन ब्याज दरें : अब नए ग्राहकों को 8.70% तक चुकाना होगा ब्याज

VIKASH KHALKHO

SBI  : नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने होम लोन की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। अब नई ब्याज दरें 7.50% से 8.70% तक होंगी। पहले ये दरें 7.50% से 8.45% तक थीं। यानी निचली सीमा जस की तस रही है, लेकिन ऊपरी सीमा में 25 बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर दिया गया है। यह बदलाव केवल नए ग्राहकों पर लागू होगा।

Read More : NCERT ने जारी किया Partition Horrors मॉड्यूल, Partition पर मचा घमासान

घर खरीददारों के लिए मुश्किलें

जिन ग्राहकों का क्रेडिट स्कोर बेहतर है, उन्हें कम ब्याज दर पर लोन मिलेगा। लेकिन जिनका स्कोर कमजोर है, उन्हें 8.70% तक ब्याज चुकाना पड़ सकता है। जुलाई में भी एसबीआई ने ब्याज दरें बढ़ाई थीं, जिससे अब नया घर खरीदने वालों की EMI और महंगी हो जाएगी।

Read More : NCERT ने जारी किया Partition Horrors मॉड्यूल, Partition पर मचा घमासान

अन्य बैंकों की स्थिति

अन्य बैंकों की बात करें तो यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में अपनी ब्याज दरें 7.35% से 7.45% तक कर दी हैं। निजी बैंकों में आईसीआईसीआई बैंक 8%, एचडीएफसी बैंक 7.90% और एक्सिस बैंक 8.35% न्यूनतम ब्याज दर पर होम लोन उपलब्ध करा रहे हैं।

Read More : NCERT ने जारी किया Partition Horrors मॉड्यूल, Partition पर मचा घमासान

आरबीआई की नीति और विरोधाभास

बैंक का यह कदम ऐसे समय पर आया है जब भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) लगातार रेपो रेट में कटौती कर रहा है ताकि ग्राहकों को सस्ते लोन की सुविधा मिल सके। पिछले कुछ महीनों में तीन बार रेपो रेट घटाया गया है, लेकिन SBI का यह कदम दिखाता है कि पब्लिक सेक्टर बैंक अपने हिसाब से ब्याज दरों को तय कर रहे हैं।

Read More : NCERT ने जारी किया Partition Horrors मॉड्यूल, Partition पर मचा घमासान

आम लोगों पर असर

महंगाई और बढ़ते खर्चों के बीच SBI का यह फैसला नौकरीपेशा और मध्यम वर्ग पर बोझ बढ़ा सकता है। अब नए घर खरीदने वालों को ज्यादा EMI चुकानी होगी और उनका सपना और महंगा हो जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में अन्य पब्लिक सेक्टर बैंक भी इसी राह पर चल सकते हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *