GST धोखाधड़ी : रायपुर। केंद्रीय जीएसटी विभाग ने मोबाइल फोन के कारोबार में संलिप्त रायपुर की तीन कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई की है। आरोप है कि इन कंपनियों ने फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का इस्तेमाल कर करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी की।
कंपनियों की पहचान:
मेसर्स श्री मंगलम टेलीकॉम एलएलपी
मेसर्स मंगलम ट्रेडर्स
मेसर्स श्री मंगलम कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड
जांच में पता चला कि ये कंपनियां मुख्य रूप से एप्पल ब्रांड के मोबाइल फोन का व्यापार करती हैं और फरीदाबाद स्थित बालाजी मोबाइल एडिशन से जुड़े नेटवर्क के माध्यम से फर्जी बिलिंग और ITC घोटाले में संलिप्त पाई गईं।
घोटाले का खुलासा:
-
तीनों कंपनियों ने बालाजी मोबाइल एडिशन के फर्जी चालानों के आधार पर 4 करोड़ रुपये का अवैध ITC लिया।
-
इसमें से 98 लाख रुपये जमा कराए गए, जबकि बाकी बकाया कर, ब्याज और जुर्माना जल्द चुकाने का आश्वासन दिया गया।
कार्रवाई:
- कार्रवाई सेंट्रल जीएसटी के प्रिंसिपल कमिश्नर पराग बोरकर , जॉइंट कमिश्नर बीएन संदीप और असिस्टेंट कमिश्नर मिर्जा शाहिद बेग के निर्देशन में की गई।
- लगभग 10 अधिकारियों की टीम ने छापेमारी कर दस्तावेज और साक्ष्य जब्त किए।
- मामले की आगे की जांच जारी है।













