Gallantry Awards 2025: ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर कार्रवाई करने वाले भारतीय वायुसेना के जांबाजों को वीरता पुरस्कार

VIKASH KHALKHO

Gallantry Awards 2025 : नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की सीमा में बिना आतंकवाद फैलाए और ठिकानों को नष्ट करने वाले भारतीय वायुसेना के 26 अधिकारी और जवानों को वीरता पुरस्कार (Gallantry Awards) देने की घोषणा की गई है। इन वीर जवानों में वे अधिकारी शामिल हैं जिन्होंने S-400 और अन्य हथियारों का संचालन किया और पाकिस्तान द्वारा किए गए हमलों को विफल किया। इन सभी को 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।

Read More : CG NEWS : सेजेस रायकेरा द्वारा आन बान शान के साथ निकाली तिरंगा रैली

वीर चक्र से सम्मानित अधिकारी
घोषणा के मुताबिक, 9 वायुसेना अधिकारियों को वीर चक्र से नवाजा गया। इनमें प्रमुख नाम हैं:

  • ग्रुप कैप्टन आर एस सिद्धू
  • मनीष अरोड़ा
  • अनिमेष पाटनी
  • कुणाल कालरा
  • विंग कमांडर जॉय चंद्रा
  • स्क्वाड्रन लीडर सार्थक कुमार
  • सिद्धांत सिंह
  • रिजवान मलिक
  • फ्लाइट लेफ्टिनेंट ए एस ठाकुर

Read More : CG NEWS : सेजेस रायकेरा द्वारा आन बान शान के साथ निकाली तिरंगा रैली

ये सभी अधिकारी पाकिस्तान के मुरिदके और बहावलपुर में आतंकवादी ठिकानों पर हमले में शामिल रहे।

पहली बार सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक
इस अभियान में पहली बार वायुसेना अधिकारियों को ‘सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक’ दिया गया। यह सम्मान सेना, नौसेना और वायुसेना के उन अधिकारियों को दिया गया, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Read More : CG NEWS : सेजेस रायकेरा द्वारा आन बान शान के साथ निकाली तिरंगा रैली

ऑपरेशन की सफलता और रणनीति

  • 7 मई को शुरू हुआ ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में अंजाम दिया गया था।
  • भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान की सीमा में 9 आतंकी ठिकानों पर निशाना साधा और 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर किया।
  • इस कार्रवाई में 6 पाकिस्तानी लड़ाकू विमान मार गिराए गए और कई F-16 को नुकसान पहुंचाया गया।
  • ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान ने ड्रोन हमले किए, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने सभी हमलों को विफल कर दिया।
  • 10 मई को भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान के 11 अहम सैन्य और रडार ठिकानों पर फिर से हमला किया।

Read More : CG NEWS : सेजेस रायकेरा द्वारा आन बान शान के साथ निकाली तिरंगा रैली

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वायुसेना की वीरता और सटीक रणनीति ने न सिर्फ आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त किया बल्कि देश की सुरक्षा और सीमाओं की अखंडता को भी मजबूत किया। इन वीर जवानों के सम्मान से राष्ट्र को गर्व महसूस हो रहा है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *