Burhanpur News : बुरहानपुर : बुरहानपुर में सेवा सदन शिक्षा समिति के तत्वावधान में जिले की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा निकाली गई ,जिसमें करीब 2 से 3000 छात्र -छात्रा ,करीब 200 से 300 शिक्षक शिक्षिकाएं गणमान्य नागरिक सहित पुलिस विभाग शामिल हुआ, यह रैली करीब 1 से 2 किलोमीटर तक लंबी रही।
Burhanpur News : बुरहानपुर जिले के सेवा सदन शिक्षा समिति द्वारा निकाल गई रैली जिले की सबसे बड़ी रैली साबित हुई ,जो करीब एक से डेढ़ किलोमीटर लंबी ,जिसमें दो से तीन हजार विद्यार्थी और 200 से 300 शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए इस रैली में सबके हाथों में झंडा लिए जोश और शान के साथ वंदे मातरम की जय घोष के साथ बढ़ते जा रहे थे मानो आज देश का बच्चा-बच्चा युद्ध के मैदान में उतरकर देश की सरहद की सुरक्षा के लिए हाथ में झंडा उठाकर वंदे मातरम का जय घोष कर रहा हो यह वही तिरंगा है जिसे देश को आजाद करने की लिए माहापुरुषो ने जान की कुर्बानी दी थी और आज इस ध्वज को आज हमारा देश का बच्चा-बच्चा इस आजाद भारत मैं इस ध्वज को लहरा कर आजादी का जश्न मना रहा है आज देश का बच्चा-बच्चा भारत की आजादी का 79 वा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।









