Reva News : शिल्पी प्लाज़ा और अस्पताल में आवारा कुत्तों का आतंक, निगम आयुक्त बोले – जल्द होगा बधियाकरण और शेल्टर होम में भेजने की कार्रवाई

Sanjay Sahu
Reva News

Reva News : रीवा : अस्पताल के बाद शासकीय कार्योंलयों की बिल्डिंग शिल्पी प्लाजा में आवारा कुत्तों का आतंक, निगमायुक्त बोले बधियाकरण का हो चुकी निविदा, जल्द ही शुरू होगा बधियाकरण और शेल्टर होम भेजने का काम। संभागीय संजय गांधी अस्पताल में आवारा कुत्तों के घूमने की लगातार सामने आ रही तस्वीरों के बाद अब शिल्पी प्लाजा के ए और बी ब्लॉक में आवारा कुत्तों ने डेरा जमाया है यह दोनों वही ब्लॉक है जिसमें जिले भर के अलग-अलग विभागों के दफ्तर हैं जिसमें उप पुलिस महानिरीक्षक, पासपोर्ट सेल, आबकारी जिला शिक्षा अधिकारी, लोकायुक्त जनसंपर्क जैसे विभाग मौजूद है कहने को तो इस हाई प्रोफाइल इमारत के दोनों ब्लॉकों में चौकीदार भी नियुक्त है लेकिन वो अपनी सेवाएं कहां दे रहे हैं।

 

Reva News : इसका अंदाजा आवारा कुत्तों के दोनों ब्लॉकों में जमाए हुए डेरे को देखकर लगाया जा सकता है अस्पताल सहित कई विभागों के कार्योंलयों को संचालित करने वाली ऐसी विशेष इमारतों से ऐसी तस्वीरें सामने निकल कर आने के बाद नगरवासियों के मन में आवारा कुत्तों को लेकर भय का माहौल बना है बताया गया है कि आवारा कुत्तों की धर पकड़ को लेकर संभागीय संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक ने नगर निगम से पत्राचार भी किया लेकिन नतीजा सिफ़र रहा, वहीं शहर में बढ़ रही आवारा कुत्तों की तादाद और लगातार डॉग बाइट के मामले सामने आने के बाद पूरे मामले में जानकारी देते हुए नगर निगम आयुक्त डॉक्टर सौरभ संजय सोनवणे ने बताया कि आवारा कुत्तों की लगातार बढ़ रही आबादी की रोकथाम के लिए निगम द्वारा बधियाकरण की निविदा आमंत्रित की गई थी।

 

Reva News : जिसमें भोपाल और जबलपुर के तीन संस्थाओं ने भाग लिया है प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है शीघ्र ही निविदा को हासिल करने वाली संस्था द्वारा आवारा कुत्तों की लगातार बढ़ रही आबादी की रोकथाम के लिए बधियाकरण का कार्य शुरू किया जाएगा, वही आवारा कुत्तों को शेल्टर होम भेजे जाने को लेकर एनिमल वेलफेयर सहित एनिमल एक्ट को ध्यान में रखते हुए मुख्यालय द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार शेल्टर होम के लिए प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है, शीघ्र ही शहरवासियो को आवारा कुत्तों के आतंक से मुक्ति मिल जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *